Search This Blog

Monday, 13 June 2016

Does the Sun even know that there is a Moon in the world ?


सूरज बड़ा है बहुत ! गम्भीर भी
तेजवान ! प्रतापवान ! सब है वो
और ये चाँद अपना शर्मीला सा
बस उसी पर वारा जाता है
दिन दिन भर दीदार करता
शाम से इंतज़ार में उसके ...
बेख़बर इस बात से है कि
रोशन है अब ये भी बहुत
सोहबत में इबादत में उसकी
क्या क्या सोचता होगा ??
" मिलूँगा उनसे कभी बताऊँगा फिर
मैं चाँद हूँ ... दीवाना हूँ आपका "
फिर डर से हया से बात अटक जाती होगी
हर बार ...
उधर सूरज क्या उसे भी कुछ पता होगा ?
कि कोई चाँद है इस दुनिया में
जो बस
उसी पर वारा जाता है ...

                               माफ़ कर दे मुझे तू नहीं समझ पाया मैं तुझे
                                        कहते कुछ हो करते कुछ
                                           सोचते कुछ और ही हो तुम
                                       कितनी हवाएं दी मैंने तुमको
                                       कितनी बारिशे कितनी ख़ुशबू
                                       कितना झूला है तू मेरी बाहों में
                                      धंधकता रहा तेरे हवन कुण्ड में मैं
                                        जिस्म की छाल तक उतार दी
                                     कि तेरे ज़ख्मों पर मलहम बन जाऊ
                                         कैसे भी बस मैं तेरे काम आऊ
                                           पर एक आरी चलाकर तू तो
                                    पूरा रिश्ता ही जड़ से काट देता है
                                     और ये क्या फिर मुझ पर ही
                                        मन्नतों के सब धागे भी बाँध देता हैं 
                                      ईश्वर बनाकर मेरी आराधना करता है
                                        नहीं चाहिए कुछ मुझे
                                         न तेरा प्यार न तेरा वार  
                                     खोल दे ये सब  रिहा करदे मुझे
                                  नहीं समझ पाया मैं तेरे मन को ....




एक बेचैन चील ..

एक चील को देखा है कई बार
तनहा थोड़ा बुज़ुर्ग सा
रोज़ सुबह घर के पास  
सूरज की पहली किरन के साथ
खुद भी चला आता है
ऊंची ऊंची इमारतों के बीच
कोनो कोने में झांकता घंटो उड़ा करता है
ऊपर से नीचे नीचे से ऊपर
कभी गोल गोल , कुछ खोजता हुआ
पंख के टुकड़े बिखराता यहाँ वहाँ
परेशां सा बस उड़ा करता है
सुनते भी है यहाँ पहले जंगल था
बहुत परिंदे थे बहुत चील भी थे
जंगल कटा तो सब उड़ गए
कोई चला गया इसका भी शायद  
जो वापिस नहीं आया
यूं हीं बेवजह उड़ा करता है
बेचैन चील ....




वृन्दावन मेरा मन ..

एक वृन्दावन होता है हर किसी के मन में 
पेड़ो से परिंदों से भरा मधुबन होता है ये
जामुन आम पीपल कीकर चन्दन
बरगद कोयल चातक मयूर सब होते है यहाँ
नीला गहरा नीला आकाश भी है
मोरपंख के रस में ढला
नीला नीला एकदम नीला   
ऊंचा बहुत ऊंचा पहाड़ भी है
इंद्र पर्वत जैसा एकदम वैसा
झरने बहते है नदिया बहती है
और सूरज की रश्मियों में नहाकर
नदियों में तरी लगाकर
लोग रूह निहाल करते है अपनी  
थककर जीवन की आपा धापी से
हैरान होकर सब यहीं आते है
अपने मन के वृन्दावन में ...




प्रेम जो मृत्यु से परे है ...

प्रेम ...

मानव हृदय प्रेम का अथाह सागर है 
और अनहद प्रेम जब थमता नहीं मन में
तो छलक छलक जाता है 
विवश होकर आकार लेता है 
जटाजूटधारी कभी धनुर्धारी
कभी मोरपंख लगाकर बस 
बाँसुरी बजाता है ... 
कभी घुंगरू पहनकर
कभी चुनरी पहनकर
चार हाथ कभी आठ हाथ 
वीणा मृदंग करताल 
कभी तो बस इकतारा बजाता है 
ईश्वर तो निराकार है 
ये प्रेम ही तो है जो 
सबकुछ साकार कर देता है ..
Top of Form

Like
Love
Haha
Wow
Sad
Angry
Bottom of Form


1- 
रोते मत रहना
वही खड़े होकर
मैँ वहाँ नहीं हूँ
दफ़न नहीं रहूंगी देर तक
हवा हूँ उड़ जाऊँगी
बरफ़ के पहाड़ों पर जाकर बैठूंगी
मन हुआ तो फिर और ऊपर
बादलों के साथ परिन्दों के साथ
उड़ती रहूँगी रात तक
तारा बन जाऊँगी
देख लेना तुम
रोना मत बस
वहीँ खड़े रहना
वहाँ नहीं हूँ
मैं मरी नहीं हूँ।
2- 

बड़े चुपके से कहा था उसनें   
कानों में मेरे .. बनाया था जब
“ तेरा है ये सब ... सब तेरा है
करीब है तू बहुत मेरे दिल के
ख़ास है .. सबसे ख़ास
बनाया तुझे सबसे प्यार से “
बस तबसे मैं ऐसी ही हूँ
सीधी नहीं चलती कभी
ये पाँव उड़ते है सदा
चाँद संग संग चलता है मेरे
सूरज हर रोज़ जगाता है
ज़मीन ये दरख़्त ये कोह ये काह
बस मेरे हैं सब मेरे बस
यकीन तो पूरा है उसपर
फिर शक क्यों होता है अक्सर
कहीं ये बात उसने
सबके कानों में तो नहीं कह दी ....


1- Tress my first love ..
ये गुस्सा नहीं करते कभी !
दुखी नहीं होते ! ख़ुश भी नहीं होते !
बस शांत होते हैं , शांत बस
और आंधियाँ जब चलती हैं
तो उड़ते हैं तिरछा होकर
बरसातों में चुपचाप भीगा करते हैं
धूप तेज़ हो , तो सूख तक जाते हैं
पाला मार जाता है , कड़ाके की सर्दी में इन्हें
पर बगैर किसी उफ़ के ! सब जी लेते हैं
ख़ुदा की दी हर चीज़ से मोहब्बत करते हैं
मैं विस्मय से भर जाती हूँ , देखकर इन पेड़ों को
शोर जो मेरे भीतर है , शांत सब हो जाता है
और जी करता है कि श्रुति होती मैं भी काश
कोई पेड़ ही होती ... कोई भी !

2- अलका 
बच्चों को गाँव छोड़कर
घर पर काम करती है मेरे  
अपनी तस्वीर देख कर बोली
“ बहुत अच्छी आ गई ये फोटो 
एक भी नहीं मेरे पास मेरी
मोबाइल से निकालकर दे दीजिये
हम धुलवा लेंगे ..
बेटा जब बड़ा हो जाएगा
और याद करेगा हमें
जाने के बाद 
बोलेगा ज़रूर देखकर फोटो
देखो यही मेरी मम्मी थीं “